योग पथ पर दिग्विजय रथ

योग पथ पर दिग्विजय रथ_Yog path par Vijay Rath

योग पथ पर दिग्विजय रथ




योग पथ पर दिग्विजय रथ
ये दिग्विजय रथ करेगा भारत को.....
विश्व गुरु पथ प्रसस्त।
सावन की  झूमती हरियाली संग
श्वास-प्रश्वास के मधुर मिलन संग...
प्राणायाम का सब करे आयाम।
देखो हुआ हर भारतीय आश्वस्त,
कि योग सूर्य का तेज है.... 
अखिल विश्व विजय पर पथ प्रसस्त।

योग पथ पर दिग्विजय रथ।
इस दिग्विजय रथ को शनैःशनैः भर जीवन मे,
करो अंतस से दूर तमस।
योग शक्ति से हो प्रगट जीवन मे,
अनंत उज्ज्वलता,मिटे चिंता, 
दे सुख-शांति का नया गीत अमर।

योग पथ पर दिग्विजय रथ,
इस दिग्विजय रथ संग बांध आसनों की माला,
सुबह - सवेरे प्राणायाम की बजे प्रणय घाला।
और खो जाए संग श्वास-ध्यान में अभय हाला।
कर सर्वांगासन, हलासन और भुजंगासन 
जो मिले शरीर, मन, और आत्मा 
को प्रबल वरदान की यश माला।


योग पथ पर दिग्विजय रथ।
ये दिग्विजय रथ हमें बहा साधना में,
अनंत आदि योगेश्वर संग, 
करे जीवन का सार निराकार।
हो स्वस्थ शरीर, विश्रामित मन, और निर्मल अंतर्मन,
दे अनुभव के सागर में डूबने का अवसर।

योग पथ पर दिग्विजय रथ।
ये दिग्विजय रथ है ज्ञान, संतुलन और आध्यात्मिक का जीवन पथ।
योग पथ ही जीवन में सुख और समृद्धि, 
की भी करे वृद्धि।
ध्यान और स्वध्याय बदले, अंतर्मन की दृष्टि।

योग पथ पर दिग्विजय रथ।
ये दिग्विजय रथ बदलती दुनिया में करे,
स्वस्थ जीवन और स्वस्थ आचरण का
बीज उपार्जन।
योग पथ पर दिग्विजय रथ।



#yog_divas || #yoga_poetry #motivational_yoga_poetry||  #internationalyogaday‎ || #yoga #21june_2023_yoga_divas #yog_par_kavita #lyrics #aparichita #motivational_poetry ##peace, #journeytomoksh #lawofattraction #happiness  #nature #art #quotes #faith #energy #soul #awakening #consciousness #inspiration, #God #mindfulness #wisdom #motivation #believes #love #life #healing #योग_से_निरोग_की_ओर

Shikha Bhardwaj

Welcome to Aparichita! I'm Shikha Bhardwaj, a blogger passionate about sharing knowledge and life experiences. Here you'll find practical guides on blogging, SEO, AI, finance, travel, spirituality, and personal growth—all designed to help you learn, grow, and stay inspired

Post a Comment

If you have any doubt, please let me know.

Previous Post Next Post